Delhi Weather Update: 26 जून को दिल्ली-NCR में राहत के साथ बारिश का अलर्ट भी, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज!

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 26 जून को मौसम का मिजाज बदल सरता है. IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, तापमान, मौसम विभाग की चेतावनी और आने वाले दिनों में मानसून का असर कैसा रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है. मानसून की गतिविधियां उत्तर भारत में सक्रिय होने लगी हैं और इसका असर राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 जून को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर और शाम के समय कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.