Delhi Weather Update: 27 को दिल्ली-NCR में सुहावना रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार! जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Today: 27 जून को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम सुहावना रहने की संभावना है. IMD ने हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. जानिए दिल्ली-NCR का पूरा मौसम अपडेट और जरूरी सावधानियां.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए 27 जून का दिन गर्मी और उमस से कुछ राहत लेकर आ सकता है.IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक पूरे दिल्ली-एनसीआर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर बाद से लेकर शाम और रात के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है.