Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 29 अप्रैल को बदलेगा मौसम...बारिश के साथ 50 किमी रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD अलर्ट
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झुलसाती गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते पारे के बीच मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को राजधानी के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और एटमोस्फियरिक सिस्टम के एक्टिव होने के कारण आसमान बादलों से ढका रहेगा, जिससे दिल्लीवासियों को तपती धूप से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश के साथ आने वाली तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना ने विभाग को सतर्क रहने की सलाह भी दी है.