Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 29 मई को आंधी-बारिश संग तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट!
Delhi Weather Today: भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने 29 मई को तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम पूरी तरह बदलने वाला है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है. अनुसार दिल्ली का मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है. मौसम के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण 29 मई को दिल्ली के आसमान में बादल डेरा डालने वाले हैं. इसके साथ ही यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी.