दिल्ली-NCR में 3 जुलाई को बदलेगा मौसम, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली मे होगी झमाझम बारिश
दिल्ली मे होगी झमाझम बारिश
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवालों को जल्द ही चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी बचे हिस्सों, और हरियाणा व पंजाब के ज्यादातर इलाकों को पूरी तरह से कवर कर लिया है. मॉनसून के इस आगमन के साथ ही पूरी दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है. गुरुवार को भी दिल्ली-NCR में सुबह से समय कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. वहीं इसके बाद पूरा दिन आसमान में बादलों को डेरा जमा रहा.