Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 30 जुलाई को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने सभी जिलों में जारी किया येर्ला अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. लगातार बारिश और बादलों के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 30 जुलाई को दिल्ली के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi Mausam News: दिल्ली-NCR में मानसून पूरी तरह मेहरबान बना हुआ है. लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को दिल्ली में दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. आपको बता दें फिलहाल, दिल्ली का मौसम मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश और असामान में छाए बादलों के चलते सुहावना बना हुआ है. IMD के अनुसार ये सिलसिला आने कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है.