दिल्ली में 43°C तक पहुंचेगा पारा... फिर अचानक इस दिन शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, IMD ने बताई तारीख

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में उमस और चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जून तक तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश गर्मी से राहत दे सकती है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लाेग बेहाल हैं. ऐसे में अब हर किसी की नजरें मौसम विभाग के अपडेट पर टिकी हैं कि कब आसमान से राहत की बूंदें बरसेंगी. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इसके कारण आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 जून को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप देखने को मिलेगी. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिलेगा.