Delhi Weather Today: आंधी-बारिश से दिल्ली-NCR फिर बदलेगा मौसम, 5 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Delhi mausam update: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां आंधी और हल्की बारिश ने तापमान गिराकर लोगों को राहत दी है. मौसम विभाग ने 5 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले कुछ दिनों में फिर से तेज गर्मी लौटने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi NCR weather update: मई की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटों में चली धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश ने दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है. अमूमन मई के महीने में जहां सूरज आग उगलता है वहीं इस बार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है.