Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 5 सितंबर को सुबह से बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम! जानिए IMD का पूरा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 5 सितंबर को सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आएगा. IMD के मुताबिक पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं. जानिए 5 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली-NCR के मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 5 सितंबर को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद दोपहर से शाम के बीच भी कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.