Delhi Weather Today: आज भी बरसेंगे बादल… दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी, जानिए पूरा अपडेट

Delhi mausam update:दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं. मौसम विभाग ने 6 मई को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बनी हुई है. ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से राहत मिल रही है. इस बीच साेमवार रात NCR में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद तापमान में थोड़ा गिरावट दर्ज की गई. अब एक बार फिर मौसम विभाग ने आज के लिए आज बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज आसमान में बादलों का डेरा जमा रहेगा.