Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज भी रहेगा धुंध का असर, दिन में चल सकती हैं हवाएं! AQI अभी भी चिंताजनक

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 7 फरवरी को मौसम साफ रहने के साथ सुबह हल्की धुंध और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. तापमान 9 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है. जानें दिल्ली-NCR का पूरा मौसम और एयर क्वालिटी अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Today
google news

दिल्ली-NCR में फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही मौसम धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है. कड़ाके की ठंड अब कम हो गई है, लेकिन सुबह और देर रात की ठंडी हवा लोगों को अभी भी सर्दी का अहसास करा रही है. दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा बढ़ रहा है और मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि सुबह हल्की धुंध और दिन में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. दूसरी तरफ, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंता का विषय बना हुआ है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है.