Delhi Weather Today: दिल्ली में आज फिर पलटेगा मौसम…गरज-चमक के साथ बादल छाने की संभावना, जानें अगले 7 दिनों का पूरा हाल

Delhi mausam update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. हाल की बारिश से राहत जरूर मिली, लेकिन अब गर्मी फिर से वापसी करने को तैयार है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

Delhi mausam update
Delhi mausam update
google news

दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम की लुका-छिपी जारी है. यहां जहां एक तरफ सूरज के तेवर धीरे-धीरे तीखे हो रहे है. पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने पारे को नियंत्रण में रखा है, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के अनुसार, आने वाले दिन राजधानी वासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में पारा एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.