Delhi Weather Update: बारिश होगी या आसमान रहेगा साफ? दिल्ली-NCR में 8 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राजधानी समेत पूरे एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में बारिश, जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है. जानिए आज कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा तापमान और अगले पांच दिनों का पूरा मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है. शुक्रवार सुबह से राजधानी और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. वहीं हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा मौसम बुलेटिन जारी कर बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है.
