Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा… तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानिए कब तक मिलेगी राहत

Delhi Mausam Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अब खतरनाक रुख अपनाना शुरू कर दिया है. 14 अप्रैल से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लू जैसे हालात बनने की चेतावनी दी है, जिससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के महीने ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह की हल्की ठंडक अब पूरी तरह गायब हो चुकी है और सूरज की तपिश दिन चढ़ते ही लोगों को बेहाल करने लगी है. यदि आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आने वाले दिनों में लू जैसे हालात बन सकते हैं, जिससे दोपहर के समय घर से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा.