Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाएं और धूल के बीच बढ़ेगा पारा, IMD ने बताया 2 दिन बाद 40° डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने अब तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. तेज हवाएं और धूलभरी आंधियां भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी, हालांकि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में अब सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. पूरे मार्च और अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी के तापमान में बीते दिनों की तुलना में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की राहत अब भी बरकरार है, लेकिन दोपहर की तपिश ने लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आने वाले एक हफ्ते के भीतर अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.