Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम फिर बदलेगा... इस दिन से फिर बढ़ेगी गर्मी, IMD ने बताई तारीख
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को बादल छाए रहेंगे, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Delhi NCR Weather
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो गया है. मंगलवार शाम कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद चलीं हवाओं की वजह से बुधवार को प्रदेश में गर्म से राहत मिली. वहीं इस बीच अब मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, 14 मई को भी दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है. हलांकि, ताजा बुलेटिन के अनुसार ये राहत अधिक समय तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. ऐसे में इससे धूप का असर रहेगा और तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है. ऐसे में आने वाले दिनों पारा एक बार फिर बढ़ सकता है.