Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में चलेगी धूलभरी आंधी और होगी बारिश… मौसम विभाग ने बताया इस दिन से शुरु होगी बारिश
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने 27 मई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी है. हालांकि, 28 मई से मौसम बदलने वाला है और तेज आंधी, बारिश के साथ तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCRमें सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान के बीच आज भी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. चिलचिलाती धूप और गर्म थपेड़ों के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, 28 मई से इस भीषण गर्म से दिल्लीवासियों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है.