Delhi Weather Alert: दिल्ली में लू के टॉर्चर से इस दिन मिलेगी राहत... मौसम विभाग ने बता दिया अब कब होगी बारिश, जाने पूरा अपडेट
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. 26 मई को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 28 मई से मौसम बड़ा यू-टर्न लेने वाला है. तेज आंधी, बारिश और तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में गर्मी ने फिर बढ़ाई टेंशन!
Delhi NCR Weather Update:दिल्ली-NCR सूरज के तीखे तेवर और भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो चुका है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 26 मई 2026 को भी दिन के समय दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली तेज सतही हवाओं का सामना करना पड़ेगा. इन हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, दिन में हवा के झोंके कभी-कभी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकते हैं, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा.