दिल्ली-NCR में 6 जुलाई को होगी झमाझम बारिश और 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत की खबर है. मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने आज राजधानी में झमाझम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है. घर से निकलने से पहले अपने इलाके का मौसम अपडेट जरूर जान लें.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा अलर्ट!
दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा अलर्ट!
Google CTA

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मानसूनी हवाएं पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं. ऐसे में इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. इससे यहां के टेम्परेचर तापमान में गिरावट आई है, हालांकि, उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 6 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. अगर आप भी कल काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं तो दिल्ली की इस ताजा वेदर अपडेट को जरूर पढ़ लें.