दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली चाल... बादलों की दस्तक से राहत या फिर बढ़ेगी उमस, जानें IMD अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है. आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है. लेकिन क्या यह राहत लंबे समय तक रहेगी? IMD के ताजा पूर्वानुमान में 23 जून और आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ दिख रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के अधिकतम तापमान में 1से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली है. यहां आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच ठंडी हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ऐसे में जानते हैं कि 23 जून को दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है.