Delhi weather update: दिल्ली में खत्म हुई बारिश की कहानी... कब से बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंडक? जानें IMD ने क्या बताया
Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की विदाई के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप से गर्मी बनी हुई है. IMD ने 7 अक्टूबर तक का मौसम अपडेट जारी किया है. गांधी जयंती पर मौसम कैसा रहेगा और आगे तापमान में कितना बदलाव आएगा, जानिए पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में साफ हुआ मौसम
Delhi 2 October weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है. मॉनसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सुबह-शाम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में बारिश की गतिविधियां थम चुकी हैं और आने वाले दिनों में खिली धूप के साथ मौसम साफ बना रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह और रात के समय तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को हल्की राहत मिल रही है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से मौसम में हल्का गर्माहट भरा प्रभाव बना हुआ है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 7 अक्टूबर तक का अनुमान जारी है.
