Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में 24 मई को बारिश होगी या फिर बरसेगी आग?... मौसम विभाग की इस चेतावनी ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी और लू की वापसी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है.

ADVERTISEMENT

बारिश के बाद फिर तपेगी दिल्ली!
बारिश के बाद फिर तपेगी दिल्ली!
Google CTA

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज शनिवार सुबह अचानक बदल गया. यहां सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश देखी गई. अचानक हुए मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में थोड़ा गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान आज गर्मी से हल्की-फुल्की राहत महसूस की जा रही है. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये राहत आगे भी बरकरार रहेगी या फिर आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्म का तांडव देखने को मिलेगा? वहीं इस पर अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. क्या कहा है मौमस विभाग ने चलिए जानते हैं इस खबर में...