दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने जारी कर दिया बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकती है बारिश

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 28 जून से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं. तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 1 जुलाई से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के लोग पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहे हैं. ऐसे में हर किसी की नजरें आसमान की ओर टिकी हैं कि कब बादल बरसेंगे और इस तपिश से कब निजात मिलेगी. इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा यानी गर्मी की स्थिति अभी वैसी ही बनी रहेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर भी दी है कि 28 जून को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गर्जन वाले बादल छा सकमे हैं. इसके साथ ही दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. IMD के अनुसार, हवा के ये झोंकों 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं, इससे उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.