दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम... गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, IMD ने बताया अगले 5 दिनों का अनुमान
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है. 26 से 30 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR के मौसम पर बड़ा अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. ऐसे में उम्मदी जताई जा रही है कि इससे दिल्लीवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. IMD के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के होने की संभावना बनी हुई है. बतों की मंगलवार को हुई हल्दी बूंदाबादी ने दिल्ली-NCR के तापमान में हल्की गिरावट जरूर हुई लेकिन उसम भरी गर्म जारी रही. इस बीच अब मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक बारिश और हवाओं के चलने की संभावना जताई है.