Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी का खेल खत्म! 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, आंधी-बारिश का दौर होगा शुरू, येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने 28 मई से मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान जताया है. तेज आंधी, बारिश और धूलभरी हवाओं के साथ तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली का मौसम लेगा यू टर्न
दिल्ली का मौसम लेगा यू टर्न
google news

पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश और भीषण लू का सामना कर रहे हैं दिल्ली-NCR के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसाार, दिल्ली में जल्द तपती गर्म से राहत मिलने वाली है. दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है. ऐसे में इसके आने से दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है. संभावना है कि इसके आने से दिल्लीवालों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है. ऐसे चलिए जानते हैं कि मौसम कब लेगा करवट और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?