Delhi Weather Update: पहले तेज हवाएं, फिर बदलेगा मौसम... दिल्ली में बादलों की दस्तक से क्या होगा बदलाव? जानें IMD का अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं. 14 अक्टूबर को बादल छाए रहने और तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं 15 और 16 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंडक बढ़ने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते आने वाले दिनों में मौसमी गतिविधियों में भारी फेरबदल देखने को मिलने वाला है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और हवाओं की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी. वहीं आने वाले दिनों के कई इलाकों में बारिश के होने की संभावना भी जताई गई है.
