Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-बारिश का खतरा, 60-70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi mausam update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है. हालिया बारिश के बाद ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में गर्मी के बीच मौसम हर दो से चार दिन में रंग बदल रहा है. शनिवार को हुई बारिश से रविवार को मौसम मौसम में ठंडक महसूस की गई, जिससे दिल्ली और NCR वासियों गर्मी से थोड़ा राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए दिल्ली-NCR में आज भी येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आने वाले अगले कुछ दिनों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजधानी के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.