Delhi Weather Update: गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बता दिया अगले दिनों का पूरा हाल
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में सितंबर की गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. 10 सितंबर को गर्मी का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम करवट ले सकता है. 11 से 14 सितंबर के बीच बादल, गरज-चमक और बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में सितंबर की गर्मी के बीच बड़ा मौसम अपडेट
Delhi NCR 10 September weather update: दिल्ली-NCR में सितंबर के महीने में मौसम के अलग-अलग मिज़ाज देखने को मिल रहे हैं. कभी दिन में तेज धूप और शुष्क हवाएं लोगों को परेशान करती हैं, तो कभी बारिश की संभावना से मौसम सुहावना होने लगता है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिसमें बारिश की गतिविधि शून्य रही. उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलने वाला है. इस बीच अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को पूर्वनुमान जारी किया है.
