Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी का काउंटडाउन शुरू…तेज हवाओं के बाद अब इस दिन से बढ़ेगा तापमान, जानिए पूरा मौसम अपडेट

Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है. हल्की राहत के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ पारा तेजी से चढ़ेगा, जिससे लोगों को अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. यहां सूरज के अपने तेवर तल्ख करने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 10 अप्रैल को दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही कम रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा. लेकिन इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार ये सिलसिला अगले दो दिन तक रहेगा. इसके बाद फिर मौसम साफ होने लगेगा.