Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट, 20 मार्च को दिनभर बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं!

Delhi NCR rain alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. 20 मार्च को IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है. दिनभर रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में असर दिखेगा. जानिए मौसम का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट, तेज हवाओं और हल्की बारिश के बीच अब मौसम पूरी के तेवर पूरी तरह बदल गए है और आज यानी 20 मार्च को इसका असर साफ तौर पर देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और अलग-अलग समय पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. इस बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.