Delhi Weather Update: दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, 2 जुलाई को बारिश-आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया येर्ला अलर्ट
दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी के बाद अब मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने 2 जुलाई के लिए पूरे दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. जानिए किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT

बिहार में अचानक बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में बीते कई दिनों से उमस और चिलचिलाती गर्मी झेल रहे राजधानी वासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट ने मौसम को सुहावना बना दिया है. वहीं आने वाले दिनों में रुक-रुक कर होने का अनुमान है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 2 जुलाई को दिल्ली के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.