Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 5 अगस्त को इन इलाकों में बारिश होने का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. अगले कई दिनों तक बादल, बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. जानिए किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर रहेगा.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में मानसून फिर हुआ मेहरबान
Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना बना हुआ है. मंगलवार को हुई बारिश ने उमस और गर्म से राहत मिली. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 7 अगस्त तक राजधानी और इसके आसपास वाले इलाकों में बारिश हो सकती है. यही वजह है कि मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अगर घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो छाता और रेनकोट साथ लेकर निकले. चलिए विस्तार से जानते हैं मौसम विभाग ने क्या अपडेट जारी किया है.
