दिल्ली में चाय पीने निकली असम-बिहार की 2 लड़कियों के सरेआम फाड़े गए कपड़े, तमाशा देखती रही भीड़!
Delhi Harassment Case: राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में असम और बिहार की दो महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए, जबकि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानिए पूरी घटना, पीड़िताओं का आरोप और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

Delhi Harassment Case
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर सुर्खियों में है. पॉश इलाके नेहरू प्लेस में चाय पीने निकली दो महिलाओं के साथ न सिर्फ सरेआम बदसलूकी की गई, बल्कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. यह शर्मनाक घटना रविवार, 10 मई की सुबह करीब 7:00 बजे की है. हैरानी की बात यह है कि जब यह सब हो रहा था, तब वहां मौजूद करीब 150 लोगों की भीड़ मूकदर्शक बनी रही और कुछ लोग तो हंसते हुए वीडियो बनाते रहे.