दिल्ली ने अब होंगे 13 जिले और 39 सब-डिविजन, जानें सीएम रेखा गुप्ता ने अचानक क्यों लिया यह फैसला?
Delhi new districts: दिल्ली में भाजपा सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिलों की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 और सब-डिविजन 33 से 39 कर दिए हैं. सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार यह कदम बढ़ती जनसंख्या, बेहतर सेवा उपलब्धता और प्रशासनिक ढांचा को बेहतर बनाने के लिए जरूरी था. जानें क्यों अचानक लिए गया यह फैसले और इससे आम जनता को क्या लाभ होगा.
ADVERTISEMENT

रेखा गुप्ता ने लिया ऐतिहासिक फैसला
जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से यहां की राजनीति गरमाई हुई है. आम आदमी पार्टी को जैसे ही कोई मौका मिलता है तो वह पार्टी के पीछे पड़ जाती है और जवाब तलब कर देती है. दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद कई तरह बदलाव हुए है. इसी कड़ी में दिल्ली की रेखा सरकार ने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है. रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला हुआ है कि अब दिल्ली में 13 जिले और 39 सब-डिविजन होंगे.