Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? अमेरिका में धाक जमाने वाले दिग्गज डिप्लोमेट अब संभालेंगे दिल्ली की कमान

पूर्व आईएफएस अधिकारी तरणजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं. वॉशिंगटन में राजदूत और जेएनयू के छात्र रहे संधू के करियर, उपलब्धियों और दिल्ली के नए सियासी समीकरणों के बारे में विस्तार से पढ़ें

ADVERTISEMENT

NewsTak
तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए LG.
google news

देश की राजधानी दिल्ली को नया उपराज्यपाल (LG) मिल गया है. पूर्व राजनयिक और दिग्गज आईएफएस (IFS) अधिकारी तरणजीत सिंह संधू अब दिल्ली के राजनिवास की कमान संभालेंगे. केंद्र सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत संधू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. विनय कुमार सक्सेना के स्थान पर आ रहे संधू के सामने दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच समन्वय बैठाने की बड़ी चुनौती होगी.