Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नया राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान… घर बैठे ऐसे करें अप्लाई, इन डॉक्यूमेंट्स को रखे साथ

Delhi Ration Card Online Apply : दिल्ली सरकार ने राजधानी में 2 लाख नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे अब लोग ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और पुराने अटके हुए आवेदनों को भी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दोबारा सबमिट कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में नए राशन कार्ड का इंतजार खत्म
दिल्ली में नए राशन कार्ड का इंतजार खत्म
google news

Delhi New Ration Card Kaise Banaye: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली सरकार ने शहर में नए राशन कार्ड बनाने की आधिकारिक प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है. इस साल दिल्ली में कुल 2 लाख नए राशन कार्ड जारी करने का बड़ा ऐलान किया गया है. पिछले कई वर्षों से दिल्ली के जिन परिवारों के पास अपना राशन कार्ड नहीं था या जो नया कार्ड बनवाने की आस लगाए बैठे थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन और सुनहरा मौका है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया गया है, जिससे अब आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी.