दिल्ली का पालम अग्निकांड: लोग बोले- 'हम ही बचा लेते'...आधे घंटे तक नहीं खुली हाइड्रोलिक मशीन तो लोग बोले
दिल्ली के पालम में भीषण आग के दौरान फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन न खुलने से मची तबाही. चश्मदीदों ने लगाया लापरवाही का आरोप. जानें पालम अग्निकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: दिल्ली तक.
देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इस हादसे में हुई मौतों के बाद अब स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. लोगों का सीधा आरोप है कि फायर ब्रिगेड का 'सिस्टम फेलियर' ही इस त्रासदी का सबसे बड़ा कारण बना.