दिल्ली: पालम में चार मंजिला मकान में भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 की मौत; रेस्क्यू के लिए पुलिस ने तोड़ी दीवार

Delhi Fire Incident: दिल्ली के पालम में एक चार मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. कॉस्मेटिक दुकान में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली और 7 लोगों की जान चली गई. पुलिस ने दीवार तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. घटना ने शहर की फायर सेफ्टी और संकरी गलियों की समस्या को फिर उजागर कर दिया.

ADVERTISEMENT

Delhi Fire Incident
Delhi Fire Incident
google news

देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 मासूम बच्चों समेत कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आग इतनी भयंकर थी कि घर के अंदर फंसे 15 लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस दौरान जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने छत से छलांग लगा दी, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.