दिल्ली में 31 जुलाई के बाद बंद हो जाएगी बसों की 'पिंक टिकट', मुफ्त सफर के लिए बनवाना होगा यह कार्ड
Delhi Pink Ticket: दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को लेकर बड़ा बदलाव. 31 जुलाई 2026 के बाद DTC और क्लस्टर बसों में मिलने वाली पिंक टिकट सुविधा बंद कर दी जाएगी. अब मुफ्त सफर के लिए 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' अनिवार्य होगा. जानिए कार्ड बनवाने की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, दिल्ली के 58 कार्ड सेंटरों की जानकारी और सरकार के नए नियमों से जुड़ी हर अहम अपडेट.
ADVERTISEMENT

DTC Pink Ticket
अगर आप भी दिल्ली की डीटीसी (DTC) या क्लस्टर बसों में सफर करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. राजधानी दिल्ली में बसों में महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त 'पिंक टिकट' की सुविधा अब बहुत जल्द बंद होने जा रही है. अगर आपने अभी तक अपना सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, तो इसे तुरंत बनवा लीजिए क्योंकि आने वाले दिनों में बसों में मुफ्त सफर के लिए यह स्मार्ट कार्ड पूरी तरह से अनिवार्य होने जा रहा है. इस कार्ड को बस में टैप करते ही महिलाएं अपने फ्री सफर की सुविधा का लाभ ले सकेंगी.
