दिल्ली: ACP पर आरोप और FIR को लेकर घमासान! थाने से बाहर निकले सौरव दास ने बताया अंदर क्या हुआ?
Delhi News: ACP विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक महिला पत्रकार FIR दर्ज कराने की मांग कर रही है. उसके समर्थन में CJP नेता संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. मामले को क्राइम ब्रांच भेजे जाने की बात भी सामने आई है. अब इंडिया गेट मार्च की तैयारी है.
ADVERTISEMENT

ACP पर आरोप और FIR को लेकर घमासान (फाइल फोटो)
Delhi Police News: दिल्ली में एक महिला पत्रकार द्वारा ACP विवेक भगत पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. पीड़िता FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंची. उसके समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और रत्ना सिंह भी थाने पहुंचे और पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया.
