वीजा खत्म होने के बाद भी दिल्ली में छिपकर रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए! पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार
Bangladeshi Illegal Migrants in Delhi: दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों के ऑपरेशन में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. ये सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहे थे.
ADVERTISEMENT

(प्रतीकात्मक तस्वीर / फोटो AI)
Bangladeshi Illegal Migrants in Delhi: दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 10 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रुके हुए थे. अब पुलिस ने इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस अब इसके पीछे मौजूद किसी बड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है.