1990 से एक्टिव, 12 मुकदमे और 30 साल का नेटवर्क... दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी 'ड्रग क्वीन' पार्वती कौन? सामने आई पूरी कुंडली

Delhi News: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नरेला इलाके में छापेमारी कर 30 साल से एक्टिव लेडी ड्रग माफिया पार्वती और उसके साथी विकास उर्फ शानू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, एडल्ट्रेंट और एक लग्जरी टाटा हैरियर एसयूवी गाड़ी जब्त की है.

ADVERTISEMENT

9 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर नार्को किंगपिन पार्वती
9 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर नार्को किंगपिन पार्वती
Google CTA

Delhi Drug Queen Parvati Arrest: दिल्ली में पिछले तीन दशकों से ड्रग्स का काला साम्राज्य चलाने वाली कुख्यात लेडी ड्रग माफिया पार्वती को दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने दबोच लिया है. डॉन की तरह नेटवर्क चलाने वाली पार्वती राजस्थान से स्मैक मंगाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करती थी. पुलिस ने नरेला इलाके से पार्वती और उसके प्रमुख सहयोगी विकास कुमार उर्फ शानू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.