दिल्ली: जेल में बैठा ये गैंगस्टर दिल्ली में करने वाला था बड़ा कांड, लेकिन उससे पहले ही

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर दिनेश कराला के इशारे पर बड़ी साजिश रच रहे गोगी गैंग के 5 बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से ग्लॉक और बैरेटा जैसी 17 अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौलें बरामद हुई हैं, जिनका इस्तेमाल रंगदारी और जमीन कब्जाने के लिए होना था.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में बड़े गैंग का पर्दाफाश
दिल्ली में बड़े गैंग का पर्दाफाश
google news

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोगी गैंग और दिनेश कराला गैंग से जुड़े पांच खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 17 अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें ऑस्ट्रिया की 'ग्लॉक', इटली की 'बैरेटा' और तुर्की की 'जोराकी' जैसी अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौलें शामिल हैं. ये वही हथियार हैं जिनका इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं और सुरक्षा एजेंसियां करती हैं.