Jantar Mantar Protest: दिल्ली में प्रदर्शन के नियम बदले, जंतर-मंतर की जगह अब इन 3 स्थलों को मिली मंजूरी
Jantar Mantar Protest Order: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा स्टैंडिंग ऑर्डर जारी करते हुए जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के स्थान के रूप में डीनोटिफाई कर दिया है. 11 अक्टूबर 2026 के इस आदेश के तहत अब राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनों और धरनों के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest Order
Jantar Mantar Protest Order: देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के सबसे प्रसिद्ध केंद्र जंतर-मंतर को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने एक स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल के रूप में डीनोटिफाई कर दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन या आंदोलन की अनुमति नहीं होगी.
