कौन है विकास कालिया, जिसकी गैंग के 2 बदमाशों का दिल्ली पुलिस ने किया एनकाउंटर!
Delhi News: दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सेंट्रल दिल्ली में करनाल सिंह स्टेडियम के पास विकास कालिया गैंग के दो बदमाशों- मुकेश और आकाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर हाल ही में शोभा यात्रा पर गोलीबारी करने का आरोप था. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी है.
ADVERTISEMENT

विकास कालिया गैंग के 2 बदमाश ढेर
Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेंट्रल दिल्ली के करनाल सिंह स्टेडियम के पास तड़के हुई खूनी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात 'विकास कालिया गैंग' के दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
