दिल्ली: लाजपत नगर में अंधेरे में सड़क पर खड़ी थीं कॉल गर्ल्स, तभी आ गई पुलिस… फिर ये क्या हुआ? देखें वीडियो!
Delhi News: दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शुमार लाजपत नगर की सड़कों पर रात के अंधेरे में सजने वाली 'जिस्म की मंडी' पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. डीसीपी हेमंत तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद कॉल गर्ल्स में भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने अब इस इलाके को पूरी तरह साफ करने का दावा किया है.
ADVERTISEMENT

Delhi News
Lajpat Nagar Call Girl Case : देश की राजधानी दिल्ली का लाजपत नगर इलाका अपने शानदार बाजार और रिहाइशी सोसायटियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन इसी पॉश इलाके के दामन पर रात के अंधेरे में एक काला दाग लगता था. लाजपत नगर की सड़कों पर रात होते ही 'जिस्म की मंडी' सज जाती थी, जहां सरेआम देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था. अब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इस पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे बंद करा दिया है.