दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर लगे 'याद आ रहे केजरीवाल' के पोस्टर

दिल्ली में एक साल में बदले हालात, ट्रैफिक जाम, बंद मोहल्ला क्लीनिक और बिगड़ी सेवाओं के बीच जनता को केजरीवाल मॉडल याद, AAP ने सरकार पर साधा निशाना.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AAP के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

दिल्ली की सियासत में एक साल के भीतर तस्वीर कितनी बदल गई है, यह अब सड़कों पर दिख रहा है. हाल ही में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा, वह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं था, बल्कि राजधानी की जमीनी हकीकत की तरफ इशारा था कि दिल्ली को एक साल में ही केजरीवाल याद आ रहे हैं. सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे देर से शुरू हुई और इसके लिए दिल्ली और केंद्र सरकार का “धन्यवाद” देना चाहिए, क्योंकि तीन दिनों से मध्य दिल्ली में ऐसा ट्रैफिक जाम है कि टैक्सी ड्राइवर उस इलाके में आने को तैयार नहीं.