Delhi Property Registry: दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्टूबर 2026 से पहले ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Delhi Property Registry: दिल्ली की 1,511 नियमित और अनाधिकृत कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की पक्की रजिस्ट्री (Convenience Deed) और Authorization Slip की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जानिए PM-UDAY पोर्टल पर आवेदन करने का पूरा तरीका, जरूरी दस्तावेज, स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, सब-रजिस्ट्रार प्रक्रिया और 31 अक्टूबर 2026 की अंतिम तारीख से पहले आवेदन करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड.

ADVERTISEMENT

Delhi Property Registry
Delhi Property Registry
Google CTA

दिल्ली की 1511 नियमित और अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है. सरकार ने इन कॉलोनियों में मकानों को कानूनी रूप से पक्का कराने यानी कन्वीनियंस डीड (Convenience Deed) और ऑथराइजेशन स्लिप (Authorization Slip) की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और आसान बना दिया है. हालांकि, मकान मालिकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि सरकार ने इसके लिए 31 अक्टूबर 2026 की अंतिम तिथि तय की है. इस तय समयसीमा के बीत जाने के बाद किसी भी नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.