दिल्ली के राधा-कृष्ण मंदिर को अपवित्र करने की साजिश, कंडोम में यूरिन भरकर गेट पर लटकाया
Delhi Temple Incident: दिल्ली के ब्रजपुरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को अपवित्र करने की साजिश सामने आई है, जहां मंदिर गेट पर आपत्तिजनक वस्तु लटकाई गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

Delhi Temple Incident
Delhi Temple Incident: देश की राजधानी दिल्ली का उत्तर-पूर्वी इलाका एक बार फिर सुर्खियों में है. यह इलाका पहले से ही बेहद संवेदनशील माना जाता है, लेकिन अब यहां से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की कोशिश की है. ब्रजपुरी इलाके के एक प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के गेट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कंडोम के अंदर पेशाब भरकर टांग दिया. इस घिनौनी हरकत के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.