Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले पांच दिनों तक बारिश को लेकर आया नया अपडेट
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मानसून का असर लगातार बना हुआ है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. 13 अगस्त से राजधानी में हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. वहीं, 14 से 18 अगस्त तक भी बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल!
Delhi Rain Alert: दिल्ली में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. हालांकि, बुधवार को दिल्ली-NCR में सुबह से ही धूप और बादलों की आवाजाही जारी रही, जिसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, 13 अगस्त को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.
